13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

68 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनें हरीश साल्वे, सबसे महंगे वकीलों में हैं शुमार, जानिए कौन बनीं हमसफर

Harish Salve Third Wedding: सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे का नाम दुनिया के सबसे महंगे वकीलों में से एक हैं। साल्वे पूर्व सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं। 68 वर्ष की उम्र में साल्वे ने तीसरी शादी की है जिस वजह से वो चर्चा में हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Harish Salve Third Wedding

Harish Salve Third Wedding

Harish Salve Third Wedding: देश ही नहीं दुनिया के दिग्गज वकीलों में शुमार और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है। हरीश साल्वे ने लंदन में ट्रिना से शादी की है। इस शादी में देश के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ललित मोदी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि पूर्व महाधिवक्ता हरीश साल्वे ने साल 2020 में कैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी की थी, ये उनकी दूसरी शादी थी। ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। साल्वे कई साल पहले धर्म परिवर्तन करा कर क्रिस्चियन धर्म अपना चुके हैं। साल्वे की पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी साल्वे है जो वर्ष 2020 की शुरुआत में कानूनी रूप से उनसे अलग हो गयी थी। दोनों की दो बेटियां हैं। जिसमें से एक का नाम साक्षी जबकि दूसरी का नाम सानिया है।


बड़े मामलों का रह चुके हैं हिस्सा

पूर्व महाधिवक्ता हरीश साल्वे सर्वोच्च न्यायालय में कई बड़े मामलों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें पाकिस्तानी सैन्य कोर्ट की तरफ से सजा-ए-मौत पाए कुलभूषण जाधव का केस उन्होंने बस एक रूपये में लड़ा था इसके अलावा इन्होने सलमान खान का हिट एंड रन और ड्रिंक एंड ड्राइव केस भी लड़ा है। हरिश साल्वे टाटा समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, ITC जैसे बड़े समूहों का पक्ष भी अदालत में रख चुके हैं।

बता दें कि साल्वे को देश का सबसे व्यस्त और महंगा वकील भी माना जाता है। वह नवंबर 1999 से लेकर नवंबर 2002 तक सॉलिसिटर जनरल के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें जनवरी में वेल्स और इंग्लैंड में महारानी का एडवाइजर नियुक्त किया गया था। साल्वे ने नागपुर विश्वविद्यालय से LLB हासिल की और 1992 दिल्ली HC में वरिष्ट अधिवक्ता के तौर पर नियुक्त हुए।