24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Haryana Bhiwani: खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा, 2 की मौत,, देखें वीडियो

नए साल पर हरियाणा के भिवानी जिले के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ दरकने से करीब 8-10 गाड़ियां दब गईं हैं। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी है, कई लोग घायल हुए हैं तो वहीं कई लापता हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jan 01, 2022

haryana.jpg

Haryana Bhiwani Mining Accident

नए साल पर हरियाणा के भिवानी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ दरकने से करीब 8-10 गाड़ियां दब गईं हैं। इस हादसे में 15 से अधिक लोग लापता हैं, कई घायल हुए हैं। कई लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है जिनमें से एक 2 की मौत की पुष्टि हो गई है। अब तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल सका है। भवन निर्माण की सामग्री की कमी को दूर करने के लिए ब्लास्ट की आशंका जताई जा रही है।

बचाव कार्य जारी

घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दबे हुए लोगों को निकाल रही है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में मदद के लिए आगे आए हैं। घायल लोगों को हिसार के अस्पताल ले जाया जा रहा है। कृषि मंत्री जेपी दलाल व एसपी अजीत सिंह शेखावत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इस मामले पर घटनास्थल पर पहुंचे हरियाणा के मंत्री जे.पी. दलाल ने बताया कि 'कुछ लोगों की जान चली गई है, अब तक 3 लोग अस्पताल गए हैं, 3-4 लोग और दबे हो सकते हैं।' फिलहाल, यहाँ मीडिया और आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री (Haryana CM) मनोहर लाल खट्टर ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।"

दो महीने बाद फिर शुरू हुआ था खनन का काम

बता दें कि भिवानी के तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन का कार्य चलता रहता है। वायु प्रदूषण के करना करीब दो महीने से इस करे पर रोक लगी हुई थी। शुक्रवार को ही फिर से यहाँ खनन का काम शुरू किया गया था। ये कार्य NGT की अनुमति के बाद शुरू किया गया था। दो महीने से खनन का काम बंद था जिस कारण भवन निर्माण सामग्री की कमी हो गई थी। इसी कारण यहाँ बड़े स्तर पर ब्लास्ट किये जाने की आशंका भी जताई जा रही है। इस मामले की जांच के बाद भी पूरे तस्वीर साफ हो पाएगी।