
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल ने पूरे देश को हिला दिया है। हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है और कई आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में जेडी(एस) सांसद महिलाओं का यौन शोषण करते नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रज्वल रेवन्ना ने इन वीडियो को फर्जी बताया है और साजिश के तहत परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है। प्रज्वल फ़िलहाल देश से बाहर हैं और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं और हासन लोकसभा से विधायक हैं।
इस मामले को लेकर उनके खिलाफ पहले से ही होलेनारसिपुरा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि उसके खिलाफ बुधवार रात एक और शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत में प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना का भी नाम है। मैसूर जिले के कृष्णराज नगर के शिकायतकर्ता राजू एचडी ने कहा कि रेवन्ना ने उसकी मां का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि छह साल पहले उनकी मां होलेनारसिपुरा में रेवन्ना के आवास पर काम करती थीं। तीन साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी और अपने गृहनगर लौट आई। राजू एचडी ने आगे बताया कि करीब पांच दिन पहले रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना उनके घर आया था और धमकाने के अंदाज में कहा कि पुलिस उनके पास पूछताछ के लिए आ सकती है और उन्हें कुछ भी नहीं बताना चाहिए।
राजू एचडी ने कहा, "29 अप्रैल को रात लगभग 9 बजे, सतीश बबन्ना हमारे घर आए और कहा कि अगर तुम्हारी मां पकड़ी गई तो तुम मुसीबत में पड़ जाओगे और तुम सभी जेल जा सकते हो। रेवन्ना ने मुझसे तुम्हें ले जाने के लिए कहा है। फिर वह उसे मोटरसाइकिल से ले गया।"
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि 1 मई को उसके दोस्तों ने फोन करके के बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी मां को रस्सी से बांधा हुआ दिखाया गया है और प्रज्वल ने कथित तौर पर उनके साथ बलात्कार किया है। राजू ने कहा कि प्रज्वल से उसकी मां को जान का खतरा है और उसने मां का पता लगाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354ए, 354डी, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले एक शख्स बताया की उसके घर में काम करने वाली लड़कियां और महिलाएं घबराती थीं। रेवन्ना नहाते समय उन्हें बाथरूम में आपने साथ ले जाता था और वहां उनका यौन शोषण करता था। जब रेवन्ना नहाने जाता था तो घर की काम करने वाली महिलाएं उसके नजर से बचने का प्रयास करती थी। रेवन्ना सांसद था इसलिए जब कोई महिला या लड़की उससे मदद की आस लेकर आती थी तो वह उसे भी अपने जाल में फंसा लेता था उनकी मजबूरी का फायदा उठा था। रेवन्ना परिवार का यहां हनक चलता है इसलिए डर के मारे लोग उसके खिलाफ बोल नहीं पाते हैं। रेवन्ना पीडिताओं का वीडियो बनाकर उन्हें जान से मारने की भी धमकी देता था।
Published on:
04 May 2024 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
