पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली के खलनायक शाहजहां शेख को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि उसकी गिरफ्तारी भारी राजनीतिक दबाव और पीएम मोदी के 6 मार्च को पश्चिम बंगाल पहुंचने से पहले हुई है। राशन घोटाले के आरपी शाहजहां शेख पहली बार तब सामने आया था जब 5 जनवरी को ED की टीम उसके घर पर छापा मारने गई थी और ED की टीम पर ही हमला कराकर वो भाग गया था। वहीं, अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे बशीरहाट कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।