15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Himchal Pradesh News: शिमला में खाई में गिरी बस, 20 से अधिक लोग हुए घायल, 1 महिला की मौत

Shimla Bus Accident: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बस 100 फिट खाई में जा गिरी। इस हादसे में 20-23 लोग घायल हुए हैं। अभी भी फंसे हुए यात्रियों को निकालने का कार्य जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jul 27, 2022

Shimla: Bus accident near Hira Nagar, more than 20 people injured, 1 died

Shimla: Bus accident near Hira Nagar, more than 20 people injured, 1 died

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगरोटा बगवां से आ रही HRTC की बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकारी सामने आते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुँच गई और फंसे हुए लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि 20-23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।

बस के नीचे फंसे दो यात्री
इस हादसे पर हिमाचल प्रदेश इमरजेन्सी ऑपरेशन सेंटर ने जानकारी दी कि 'शिमला के हीरा नगर में एक बस की टक्कर में करीब 20-23 लोग घायल हो गए। बस के नीचे दो यात्री फंसे हैं। घायलों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद रही।'

ये हादसा शिमला के हीरा नगर इलाके में हुआ है। यहाँ HRTC की बस करीब 100 फिट नीचे खाई में गिर गई। इतनी ऊंचाई से बस के गिरने से 1 महिला की मौत हो गई है। घायलों को पास के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ बस में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई है। दो यात्री बस के नीचे फंसे हुए हैं। अब तक इस हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को शिमला में ही एक पिकअप वें खाई में गिर गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े- जो सामने आया,उसे टक्कर मारी