26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुरुग्राम में इस सिंगर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, सांपों की तस्करी मामले में एल्विश यादव के साथ आ चुका है नाम

राहुल का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। 2023 में उनके दोस्त एल्विश यादव के साथ सांपों के जहर से जुड़े एक रेव पार्टी मामले में उनका नाम सामने आया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुडगाँव

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 14 Jul 2025, 9:40 PM IST

राहुल फाजिलपुरिया पर चलाई गोली (Photo-@ManishB29989108)

Haryana Crime News: सोमवार की शाम को हरियाणा के गुरुग्राम में उस समय सनसनी फैल गई, जब मशहूर हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह घटना साउथर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) के पास बादशाहपुर क्षेत्र में हुई, जहां राहुल अपनी गाड़ी, टोयोटा फॉर्च्यूनर में सवार थे।

बदमाशों ने चलाई कई राउंड गोली

हमलावरों ने एक टाटा पंच या टाटा हैरियर गाड़ी से आकर उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि इस घटना में सिंगर राहुल बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, यह हमला सुनियोजित प्रतीत होता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को पहले ही कुछ बदमाशों द्वारा एक सिंगर को निशाना बनाने की जानकारी मिली थी। इसके बावजूद, हाल ही में राहुल की पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी, जिसके बाद यह हमला हुआ। पुलिस अब सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज की जांच और हमलावरों की पहचान शामिल है।

एल्विश के साथ आ चुका है नाम

राहुल का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। 2023 में उनके दोस्त एल्विश यादव के साथ सांपों के जहर से जुड़े एक रेव पार्टी मामले में उनका नाम सामने आया था। वहीं ईडी ने राहुल फाजिलपुरिया पर कार्रवाई भी की थी, जिसमें उनकी संपत्ति अटैच की गई थी। इसके अलावा 2024 में एक बार फिर राहुल चर्चाओं में आए थे, जब लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें अजय सिंह चौटाला की पार्टी जेजेपी से गुरुग्राम से टिकट दिया गया था। 

राहुल यादव है असली नाम

राहुल फाजिलपुरिया, जिनका असली नाम राहुल यादव है, हरियाणवी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। फाजिलपुरिया का जन्म गुरुग्राम के पास फाजिलपुर गांव में हुआ था, जिसके कारण उन्होंने अपना स्टेज नाम फाजिलपुरिया रखा।