
Sini Shetty of Karnataka became Femina Miss India World, know special things related to her
Femina Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ, जहां धमाकेदार इवेंट के बाद सभी को 2022 की फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड मिल गई। 21 साल की सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था, जो कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक कर रखा है। इसके साथ ही वह प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। उन्हें बचपन से ही डांस का शौक है। उन्होंने 4 साल की छोटी सी ही उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था और साल की उम्र में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण पूरा कर लिया। शेट्टी को 2020 मिस इंडिया मनासा वाराणसी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहनाया गया।
फर्स्ट और सेकेंड रनर अप
सिनी शेट्टी के साथ देश को इस साल की नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं हैं, जिसमें रुबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की फर्स्ट रनर अप और शिनाता चौहान सेकेंड रनर अप रही। हर साल की तरह इस साल भी मुकाबला काफी टक्कर वाला रहा। इसके आयोजन में कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की।
लेट्स पॉप द शैंपेन!
फेमिना मिस इंडिया ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करके फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के विजेताओं की घोषणा करते हुए लिखा बधाई हो, लेट्स पॉप द शैंपेन! इसके साथ ही आगे लिखा कि इन महिलाओं के पास एक शक्तिशाली आवाज है हमें यकीन है कि ये इस प्लेटफार्म का यूज करके सभी महत्वपूर्ण कारणों को आगे बढ़ाएंगी।
Published on:
04 Jul 2022 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
