13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा में NLFT के छह उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, भारी मात्रा में हथियार भी जब्त

त्रिपुरा में प्रतिबंधित संगठन एनएलएफटी के छह उग्रवादियों ने शुक्रवार को त्रिपुरा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए है।

less than 1 minute read
Google source verification
six_nlft_militants_99.jpg

त्रिपुरा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन, नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (NLFT ) के छह उग्रवादियों ने शुक्रवार को हथियारों सहित त्रिपुरा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इसके बारे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान जतिंद्र त्रिपुरा (36), मोखीराम त्रिपुरा (36), रोमाविया रियांग (50), उत्तरी त्रिपुरा के जोहानजॉय रियांग (36), प्रदीप त्रिपुरा (27) और धलाई जिले के मणि चरण त्रिपुरा (38) के रूप में हुई है, जो देश की मुख्य धारा में शामिल होने के लिए बंगलादेश में अपने ठिकाने से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किए थे।

भारी मात्रा में हथियारों के साथ बंगालादेशी मुद्राएं भी बरामद

डीआईजी (खुफिया) कृष्णेंदु चक्रवर्ती ने कहा कि उनके पास से दो चीनी राइफल, एक देसी स्टेन गन, छह 70 एमएम की लाइव राउंड, दो चीनी ग्रेनेड, 15 7.62 जिंदा राउंड, दो जबरन वसूली की नोटिस और कुछ बंगलादेशी मुद्राएं भी बरामद हुई हैं।

अब तक एनएलएफटी के 36 सक्रिय सदस्यों ने किया आत्मसमर्पण

कृष्णेंदु चक्रवर्ती ने बताया कि छह उग्रवादियों के समूह को घेर लिया गया और प्रेरित किया गया तब उन्होंने रक्तपात का रास्ता छोड़ने और शांति के रास्ते का चुनाव करने का इरादा व्यक्त किया। चक्रवर्ती ने कहा कि यह समूह बंगलादेश में बाड़ के पार बहुत सक्रिय रहा है। वे 2017 और 2022 के बीच एक चरमपंथी संगठन में शामिल हुए थे। अब तक एनएलएफटी के 36 सक्रिय सदस्यों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक सप्ताह तक महिला से रेप-पिटाई, गर्म दाल डालकर किया टॉर्चर

यह भी पढ़ें- श्रीनगर में आतंकियों की कायराना हरकत, दहशतगर्दों ने पंजाब के युवक समेत दो को मारी गोली


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग