
Indian Navy Operation : अरब सागर में अपहृत जहाज से सभी 21 बंधकों को भारतीय नौसेना ने छुड़ा लिया गया है। इसमें 15 भारतीय शामिल हैं। जहाज के अपहरण की सूचना पर युद्धपोत आईएनएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच था। इसके बाद मरीन कमांडो मार्कोस ने डाकुओं को चेतावनी दी कि अगर वह बात नहीं मानते हैं तो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार हैं।
इसके बाद मार्कोस ने अपना आपरेशन शुरू किया। मार्कोस डेक पर पहुंचे तो वहां कोई भी डाकु नहीं मिला। इसके बाद सभी को बचा लिया गया। गौरतलब है कि मालवाहक जहाज 'एमवी लीला नोरफोक' का कल देर शाम सोमालिया के तट के पास अपहरण कर लिया गया था। जहाज पर 15 भारतीय सहित कुल 21 लोग सवार थे।
कौन होते है ये मार्कोस?
मार्कोस भारतीय सैन्य बल के सबसे खतरनाक कमांडों में से एक हैं। यह नौ सेना की एक स्पेशल यूनिट है। इसे दुनिया की खतरनाक सैन्य यूनिटों में से एक माना जाता है। हवा हो या फिर पानी। जमीं हो या आकाश। हर जगह ये किसी भी कार्रवाई को अंजाम देने में सक्षम हैं। इनका अधिकारिक नाम मरीन कमांडो फोर्स है। इसका शॉर्ट नेम 'मार्कोस' रखा गया है।
Published on:
06 Jan 2024 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
