
Sonia Gandhi Gives political Retirement sign from Raipur Congress Session
Sonia Gandhi Political Retirement Sign: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अब 78 वर्ष की हो चुकी हैं। बीते कुछ महीनों से उनके सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे में सोनिया की राजनीतिक सक्रियता पहले से कम हो गई है। इस बीच आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक रिटायरमेंट पर बड़ी बात कही। कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हो गई। जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। संबोधन के दौरान सोनिया ने अपने अनुभव को शेयर करने के साथ-साथ मोदी सरकार भी जमकर हमला बोला।
राजनीति से रिटायरमेंट पर सोनिया गांधी ने क्या कहा?
सोनिया गांधी ने कहा कि 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ. मनमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का मुझे पूरा सहयोग मिला। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हुई। ये पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के अनुभव ने सोनिया ने कही ये बात-
सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा। बता दें कि सोनिया के नेतृत्व में 2004 और 2009 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी।
बीजेपी और आरएसएस ने हर संस्था को किया बर्बादः सोनिया-
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि ये देश और कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। बीजेपी और आरएसएस ने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। इसने कुछ कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर आर्थिक तबाही मचा दी है। इससे पूरे देश को लड़ना होगा। इस विपरित समय में भारत जोड़ो यात्रा उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है।
खरगे बोले- देश में नफरत का माहौल है-
कांग्रेस के अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है। भारत जोड़ो यात्रा पर बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और
कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है।
2024 के लोकसभा चुनाव पर भी हुई बात-
पार्टी के अधिवेशन में 2024 लोकसभा चुनाव में यूनाइटेड विपक्ष को लेकर भी बात हुई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पूरे विपक्ष को एक मंच पर आना होगा। विपक्षी पार्टियों को थर्ड फ्रंट से बचना चाहिए। इस तरह का निर्णय उल्टे भाजपा को ही मजबूत करता है। राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन राहुल गांधी अपना संबोधन देंगे। अधिवेशन को लेकर कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं का जुटान इस समय रायपुर में हुआ है।
यह भी पढ़ें - प्रियंका गांधी के लिए रायपुर में सड़कों पर बिछाई गई गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां, देखें Video
Published on:
25 Feb 2023 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
