9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने विश्व हिंदू परिषद पर निशाना साधते हुए मांगे सबूत, पूछा ‘कहीं तुम गोडसे को भगवान तो नहीं मानते?’

स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर निशाना साधते हुए सबूत की मांग की है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'जो हिंदू कल्चर के अपमान की तुम बात कर रहे हो, वो मैंने कब किया। कोई किल्प या कोई ऐसा शो हो तो मुझे भी दिखाओ।'  

2 min read
Google source verification
stand-up-comedian-kunal-kamra-targets-vishwa-hindu-parishad-asks-do-you-believe-godse-to-be-god.jpg

Stand-up comedian Kunal Kamra targets Vishwa Hindu Parishad, asks 'Do you believe Godse to be God?'

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के विरोध के चलते स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा शो रद्द कर दिया गया है, जो 28 अगस्त को होने में होने वाला था। इसको लेकर आज कुणाल कामरा ने विश्व हिंदू परिषद को संबोधित करते हुए एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने VHP पर जमके निशाना साधा है। इसमें कुणाल कामरा ने लिखा कि आपने गुड़गांव में होने वाले मेरे शो क्लब के मालिक धमकी देकर कैंसिल करवा दिया है, जिसमें क्लब मालिकों को क्या दोष दूं उनको भी तो बिजनेस करना है। वो गुड़ों से वो कैसे उलझेंगे, अगर वो पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस भी तो आपके पास आएगी रिक्वेस्ट करने।

इसके साथ ही कुणाल कामरा ने विश्व हिंदू परिषद से कहा कि जो आप हिंदू कल्चर के अपमान की बात कर रहे हो, वो मैंने कब किया। कोई किल्प या कोई ऐसा शो हो तो मुझे भी दिखाओ।' उन्होंने कहा कि 'मैं केवल सरकार पर तंज कसता हूं, अगर तुम सरकारी पालतू हो तो फिर तुम्हें बुरा लग सकता है। इसमें हिंदू की बात कहां से आ गई।

'कहीं तुम गोडसे को भगवान तो नहीं मानते?'
कुणाल कामरा ने लेटर के माध्यम से ही आगे विश्व हिंदू परिषद से कहा कि मेरे और भगवान के रिस्ते को तो मैं कोई टेस्ट नहीं देना चाहता हूं, लेकिन फिर भी एक टेस्ट देकर तुम्हारा एक टेस्ट लेना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जोर से और गर्व से जय श्री सीता-राम और जय राधा कृष्ण कहता हूं। अब अगर तुम सच में भारत की संतान हो तो गोडसे मुर्दाबाद लिखकर भेजो, नहीं तो मैं समझुंगा कि तुम लोग हिंदू विरोधी और आतंक समर्थक हो। इसके साथ ही उन्होंने सवाल करते हुए पूछा 'कहीं तुम गोडसे को भगवान तो नहीं मानते?'

VHP से ज्यादा हिंदू होने का टेस्ट जीत गया: कुणाल
कुणाल कामरा ने गोडसे को भगवान मानने को लेकर सवाल पूछने के बाद कहा कि अगर भगवान मानते हो तो आगे भी मेरे शो कैंसिल करवाते रहना। मुझे सिर्फ इस बात की खुशी होगी कि मैं तुमसे ज्यादा हिंदू होने का टेस्ट जीत गया।

कुणाल ने बताया लेटर में क्यों लिखा हिंदू परिषद
कुणाल कामरा ने विश्व हिंदू परिषद को लिखे लेटर में 'आदरणीय हिंदू परिषद' लिखकर संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 'हिंदू परिषद' के पहले 'विश्व' क्यों नहीं लिखा। कुणाल ने कहा कि 'मुझे नहीं लगता है कि इस 'विश्व' के हिंदुओं ने आपको अपने धर्म की ठेकेदारी दी है। ये आपने खुद से किया है, चलो कोई बात नहीं।

यह भी पढ़ें: मुनव्वर फारूकी के बाद स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो हुआ कैंसिल, हिंदू संगठनों ने दी थी धमकी, क्या ये बनता जा रहा है ट्रेंड ?