13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Share Market: नए शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने खुलते हीं तोड़ा ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

Share Market Open Today: आज शेयर मार्केट ने इतिहास रच दिया। बाजार शुरू होते ही Sensex और Nifty ने अपने हाई लेवल पर पहुंच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
stock.jpg

Share Market Create History Again: आज कारोबार शुरू होते हीं शेयर बाजार ने नया इतिहास रच दिया। अपना पुराना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बना डाला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी इंडेक्स सेंसेक्स ग्रीन निशान के साथ 67627 के स्तर पर खुला। जबकि, NSE के निफ्टी ने 20127 के स्तर से गुरुवार के दिन के कारोबार की शुरुआत की। बता दें कि दो दिन पहले हीं निफ्टी ने पहली बार 20 हजार के स्तर पर पार किया था।

आज जब कारोबार की शुरुआत हुई तब सेंसेक्स 260 अंकों के मुनाफे के साथ 67727 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और इससे पहले 67737.28 के आल टाइम हाई लेवल को छू चुका था। दूसरी ओर निफ्टी में भी तेजी दर्ज की गई। निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ आज शुरू होने के साथ ही 20155 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और इससे पहले 20158.55 के सर्वोच्च शिखर पर था।

सोने-चांदी हुआ सस्ता
आज सर्राफा मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट वाले सोने का भाव आज 58,724 रुपये प्रति 10 ग्राम है और चांदी 70,793 रुपये प्रति किलोग्राम के दर पर आप खरीद पाएंगे है।
हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमत में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।