3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Farmers Delhi Chalo Protest : किसान आंदोलन में हुई पत्थरबाजी तो पुलिस ने ड्रोन से दागी टीयर गैस, खनौरी बार्डर पर एक किसान हुआ घायल

Farmers Protest Update : पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर (Shambu Border) के बाद अब संगरूर जिले के खनौरी बार्डर में बवाल हो गया है। यहां किसानों ने पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया है। किसान आंदोलन में पुलिस ड्रोन (Drone) से आंसू गैस (Tear Gas) के गोले छोड़ रही है।

2 min read
Google source verification
Farmers Protest Delhi Chalo Police Fired Tear gas On Stone Pelting Farmer

One Farmer Injured In Protest : पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर (Shambu Border) के बाद खनौरी बार्डर पर बने पुल पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए हैं। किसानों का आंदोलन (Farmers Protest 2.0) जंग जैसे हालत में पहुंच गया है। किसानों को तितर बितर करने के लिए पुलिस लगातार आंसू गैस से गोले दाग रही है। यह पहली बार है कि किसान आंदोलन में पुलिस ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि सभी किसान कंट्रोल में हैं। पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। हम इसकी निंदा करते हैं।

इससे पहले शंभू बार्डर पर पुलिस और किसानों के बीच जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने यहां 100 से अधिक गोले दागे तो किसान आंदोलन में शामिल युवाओं ने भी पत्थर चलाए। इस कार्रवाई में आंसू गैस का एक गोला एक किसान के घुटने पर आकर फट गया। इस गोले की चपेट में आने से किसान घायल हो गया। फिलहाल किसान पंजाब-हरियाणा के सभी बार्डर पर डटे हुए हैं। श्ंभू बॉर्डर पर रखे गए बड़े बड़े बोल्डर को ट्रैक्टर से हटाया जा रहा है। वहीं कुछ बैरिकैड्स को भी तोड़ा दिया गया है।

किसानों ने दिल्ली कूच के लिए अब खेतों का रास्ता बनाना शुूरू कर दिया है। अब वह खेतों के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां भी हरियाणा पुलिस आंसू गैस के गोले दाग रही है। शंभू बार्डर पर किसान लगातार हरियाणा में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं और पुल के नीचे से हरियाणा में घुसने में लगे हुए हैं। फिलहाल यहां किसानों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।


पंजाब-हरियाणा सीमा पर चल रहे बवाल के बीच हरियाणा पुलिस का बयान आया है। पुलिस ने कहा है कि शंभू बार्डर पूरी तरह से बंद है। किसी को भी उपद्रव फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो फिर सख्ती से निपटा जाएगा। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।