
शादी का सीजन चल रहा है। हर रोज इससे जुड़ी कोई न कोई रोचक और हैरान करने वाली खबर आ रही है। आज हम आपको ऐसी ही एक खबर बताने जा रहे हैं जिसमें लड़की पक्ष द्वारा पूरे बारात को ही बंधक बना लिया गया। दरअसल गाजे बाजे और धूमधाम के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची। दरवाजे पर सेहरा पहले दूल्हे और बारात का जोरदार स्वागत किया गया। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जयमाल के लिए जैसे ही दुल्हन अपने परिवार के लोगों के साथ स्टेज पर पहुंची और दूल्हे ने उसका चेहरा देखा, वो गुस्से से लाल पिला हो गया और बोला- ये क्या हो रहा है? दुल्हन कहां है? ये लड़की कौन है? दूल्हे की बात सुन वहां मौजूद सैकड़ों लोग हक्के-बक्के रह गए।
दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के बीच बहस छिड़ गई। थोड़ी ही देर में यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए ग्रामीणों ने पूरी बारात को बंधक बना लिया। किसी ने इस बीच पुलिस को सूचना दी, और पुलिस मौके पर पहुंचकर बारातियों को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस दूल्हा और दुल्हन को थाने ले गई। थाने में देर रात तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान दूल्हा पहले से तय दुल्हन से शादी करने से इनकार करने लगा और बोला कि हमारे साथ धोखाधड़ी हुई है, अब मैं असली दुल्हन से भी शादी नहीं करूंगा।
इसके बाद थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित मंदिर में दूल्हे ने उसी दुल्हन के साथ सात फेरे लिए जिससे उसकी पहले शादी तय हुई थी।
यह घटना बरूराज थाना क्षेत्र के धूमनगर बखरी गांव की है। यहां गायघाट से बारात आई थी। जब शादी की रस्में चल रही थीं और बाराती खाना खा रहे थे, उसी समय जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हे की बातें सुनकर सभी हैरान रह गए। दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखते ही शादी से इनकार कर दिया। इस कारण घराती और बारातियों के बीच जमकर हंगामा हुआ और बारातियों को बंधक बना लिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बारातियों को बंधक मुक्त कराया। थाने में भी इसी मुद्दे पर हंगामा हुआ, लेकिन बाद में समझाइश के बाद दूल्हे को मना लिया गया।
थाने के मंदिर में ही दूल्हे की शादी उसी लड़की से करवाई गई, जिससे रिश्ता तय हुआ था। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सुबह होते ही थानाध्यक्ष ने नए जोड़े को आशीर्वाद देकर विदा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वर-वधू की शादी कराई गई। इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।
Updated on:
16 Jul 2024 07:07 pm
Published on:
16 Jul 2024 04:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
