
Sukesh Chandrashekhar Letter to K Kavita: दिल्ली शराब नीति घोटाला (Delhi Liquor Scam Case) मामले में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता पर तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने तंज कसाते हुए कहा है कि तिहाड़ क्लब में आपका स्वागत है। सुकेश ने एक पत्र जारी कर दावा किया है कि उसके पास दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में बताने के लिए और भी बहुत कुछ है। के कविता को लिखे अपने पत्र में सुकेश ने कहा कि आरोप को फर्जी बताकर राजनीति करने करने वालों को अपने कर्म वापस मिल रहे हैं। गलत काम का गलत नतीजा ही होता है। सुकेश ने कहा, 'अब तुम्हें सच की शक्ति का सामना करना है। तुम्हारे सभी कर्म वापस आपके पास आ रहे हैं।'
बीआरएस नेता के कविता की गिरफ्तारी के बाद सुकेश ने पत्र में लिखा, "डियर के. कविता, सच्चाई की जीत हुई है, फर्जी मामले, फर्जी आरोप, राजनीतिक जादू-टोना कहने का नाटक विफल हो गया है। फिल्म अभी बाकी है। अब तुम्हें सत्य की शक्ति का सामना करना है। तुमने हमेशा सोचा कि कोई छू नहीं सकता, अजेय हैं, लेकिन तुम इस नए भारत को भूल गई, कानून पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और शक्तिशाली है।"
सुकेश ने इस पत्र में आगे लिखा, "मैंने अपने प्रेस रिलीज में दो बातें कही थीं। पिछले साल मैंने कहा था कि विधानसभा चुनाव में बीआरएस तेलंगाना की सत्ता से बाहर हो जाएगी और दूसरा यह कि गिरफ्तारी और तिहाड़ क्लब का हिस्सा बनने के लिए आपकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। तो ऐसा लग रहा है कि अब दोनों हो गए हैं।
चंद्रशेखर ने अपने बयान में कहा, "आपको एक ईमानदार सलाह, अभी भी छिपाने और इस घोटाले के सरगना और गॉडफादर अरविंद केजरीवाल को बचाने की कोशिश का कोई फायदा नहीं है, हालांकि मैं महानतम तिहाड़ क्लब में आपका स्वागत करता हूं, अक्का।" कथित शराब नीति घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का संकेत देते हुए, चंद्रशेखर ने कहा, "केजरीवाल चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, अब सब कुछ खत्म हो गया है और उनके सभी झूठ और नाटक का अंत होने वाला है। अब अपने सभी भाइयों और बहनों के पास अपने तिहाड़ क्लब में आएं, मेरे प्रिय केजरीवाल जी।"
Updated on:
19 Mar 2024 04:40 pm
Published on:
19 Mar 2024 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
