5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा! AAP के सत्येंद्र जैन को दिए 10 करोड़, LG को लिखी चिट्ठी; BJP ने बोला हमला

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने आप नेता सत्येंद्र जैन 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं। सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जैन के खिलाफ जांच कराने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
sukesh chandrashekhar satyendar jain

sukesh chandrashekhar satyendar jain

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने गंभीर आरोप लगाया है। 200 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखी एक चिट्ठी है। चंद्रशेखर ने दावा किया है कि सत्येंद्र जैन को उसने 10 करोड़ रुपए बतौर प्रोटेक्शन मनी दिए। सुकेश ने इस मामले में एलजी से जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है।


इस मामले को लेकर अब बीजेपी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि यह बड़ा मामला है! सुकेश चंद्रशेखर ने 'आप' के मंत्री सत्येंद्र जैन, जो कि अभी जेल में हैं, को प्रोटेक्शन मनी दी थी। पार्टी को भी करीब 50 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने आगे लिखा, कोई संदेह नहीं कि आम आदमी पार्टी को कट्टर करप्शन पार्टी क्यों कहा जाता है।


महाठग सुकेश ने अपने पत्र में लिखा, सत्येंद्र जैन ने मुझे लगातार पैसे देने के लिए मजबूर किया। दबाव बनाकर तीन महीन में 10 करोड़ रुपए मुझसे वसूल की गई। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि साल 2017 में पार्टी सिंबल केस में जब मेरी गिरफ्तारी हुई और मैं तिहाड़ जेल में था तो जेल मंत्री सत्येंद्र जैन कई बार आकर मुझे मिले। सत्येंद्र ने कई बार मुझसे पूछा कि गिरफ्तार करने वाली जांच एजेंसी को आपने मुझे जो पैसे दिए हैं, उसके बारे में कोई जानकारी तो नहीं दी।

यह भी पढ़ें- Jacqueline और Nora ही नहीं... इन TV एक्ट्रेस के साथ भी थे ठग सुकेश चंद्रशेखर के संबंध, ले चुकी हैं महंगे गिफ्ट्स


सत्येंद्र के खास दोस्त सुशली से मेरी जेल में मुलाकात हुई। उन्होंने हर महीन के 2 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी देेन के लिए कहा गया। ताकि मैं जेल में सुरक्षित रह सकूं और मुझे जेल में बेसिक सुविधाएं मिल सकें। सुकेश ने दावा किया कि पूरा पैसा कोलकाता में सत्येंद्र जैन के करीबी चतुर्वेदी को दिया था।

यह भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez और Sukesh Chandrasekhar को मिलवाने में हेयरड्रेसर का था बड़ा हाथ, जेल से वीडियो कॉल पर होती थी बात



पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया कि वह 2015 से सत्येंद्र जैन को जानते है। उन्होंने आप पार्टी में 50 करोड़ से ज्यादा का चंदा भी दिया। जिसके बदले में पार्टी ने उसे साउथ इंडिया में पार्टी में मुख्य पद देने के साथ राज्यसभा में भी भेजने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि डीजी तिहाड़ जेल संदीप गोयल को भी 12.50 करोड़ रुपए दिए है।