
Bindeshwar Pathak Died : सुलभ इंटरनेशनल के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक का आज निधन हो गया। सुबह उन्होंने अपने दिल्ली कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया था। इसी दौरान इनकी तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। पाठक ने भारत में शौचालय क्रांति लाई थी। इसके लिए साल 2015 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड का सम्मान दिया गया था।
बिंदेश्वर पाठक ने सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार, सामाजिक विकास और मानवाधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया था। उन्होंने स्वच्छता को सुलभ करा उन्होंने देश ही नहीं दुनिया में एक अलग पहचान बनाई। देशभर में जितने भी सुलभ शौचालय आज हैं। वो डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक की देन हैं। उन्होंने कई वर्षों पहले इस पर काम शुरू किया और देश भर में शौचालय सुविधा को सुलभ कराया।
इनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, 'डॉ। बिंदेश्वर पाठक जी का निधन हमारे देश के लिए एक गहरी क्षति है। वह दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। बिंदेश्वर जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मिशन बना लिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जबरदस्त समर्थन दिया। हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनका जुनून हमेशा दिखता रहा। उनका काम कई लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ऊं शांति।'
Published on:
15 Aug 2023 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
