18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी ने दी दस्तक: 7, 8 और 9 मार्च को आसमान से बरसेगी ‘आग’, इन राज्यों में होंगे हाल बेहाल

Heatwave Like Conditions Alert: देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7, 8 और 9 मार्च को देश के कई राज्यों में हीटवेव जैसी स्थिति का एहसास होगा जिससे लोगों के हाल बेहाल होंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 06, 2026

IMD issues alert for heatwave like conditions

IMD issues alert for heatwave like conditions

सर्दी (Winter) की विदाई हो चुकी है और देश में गर्मी (Summer) ने दस्तक दे दी है। हालांकि कुछ राज्यों में अभी भी सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो रही है और कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला भी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन कई राज्यों में अब बढ़ता तापमान सताने लगा है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 7, 8 और 9 मार्च को कई राज्यों में हीटवेव जैसी स्थिति का अलर्ट (Heatwave Alert) जारी किया है, जिससे आसमान से 'आग' बरसेगी।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान से सर्दी की विदाई हो गई है और गर्मी ने दस्तक दे दी है। हालांकि कुछ जिलों में सुबह और रात के समय मामूली ठंडक का एहसास हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है, जिससे लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 7, 8 और 9 मार्च को राजस्थान में हीटवेव जैसी स्थिति का एहसास होगा। दिन के समय तापमान के बढ़ने से ऐसा एहसास होगा जैसे कि आसमान से 'आग' बरस रही है।

इन राज्यों में गर्मी से होंगे हाल बेहाल

देश के कई राज्यों में गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल और बिहार में 7, 8 और 9 मार्च को हीटवेव जैसी स्थिति का एहसास होगा और ऐसा लगेगा जैसे कि आसमान से 'आग' बरस रही है। गर्मी से लोगों के हाल बेहाल होंगे। हालांकि सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट से गर्मी का एहसास नहीं होगा, लेकिन दिन को तापमान के बढ़ने से लोगों को गर्मी सताएगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग