6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Social Media Ban: बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, इस राज्य सरकार ने बजट सत्र के दौरान की घोषणा

Social Media Ban for children: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। जानें बच्चों के डिजिटल सुरक्षा पर कर्नाटक के इस बड़े फैसले के बारे में।

less than 1 minute read
Google source verification
Social Media Ban

AI Generated Image

Karnataka Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में इस ऐतिहासिक फैसले की घोषणा की। बच्चों पर मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले महीने मुख्यमंत्री ने 'राज्य उच्च शिक्षा परिषद' (Higher Education Council) के कुलपतियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण देते हुए आयु के आधार पर सोशल मीडिया प्रतिबंध पर चर्चा की थी। सरकार ने इस विषय पर अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स (International Models) का अध्ययन करने का भी निर्णय लिया था।

प्रतिबंध लगाने वाला देश का पहला राज्य

कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है जहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है। कर्नाटक की राह पर चलते हुए अब गोवा, महाराष्ट्र और बिहार जैसे राज्य भी इस दिशा में विचार कर रहे हैं। इन राज्यों में इस मुद्दे पर अध्ययन के लिए 'टास्क फोर्स' का गठन भी किया गया है।

केंद्र सरकार भी कर रही है विचार

हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'एआई समिट' (AI Summit) के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बच्चों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने संकेत दिए थे कि केंद्र सरकार भी इस तरह के प्रतिबंधों पर गंभीरता से विचार कर रही है।