9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पठानकोट में फिर दिखे संदिग्ध आतंकी, महिला से पानी मांगकर पिया और फिर चले गए, पंजाब पुलिस ने जारी किया स्केच, School Closed

पंजाब के फंगतोली गांव में एक महिला ने संदिग्ध आतंकियों को देखा था। वह उसके पास आए और पानी मांगकर पिया। इसके बाद वह बिना किसी हरकत के चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह दो घंटे तक आसपास ही भटकते रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

पंजाब के पठानकोट में एक बार फिर से संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं। इस सूचना के बाद जम्मू व पंजाब को हाईअलर्ट कर दिया गया है। महत्वपूर्ण सेना और रक्षा प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा घेरा बढ़ाते हुए भारतीय सेना के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। आतंकियों की तलाश के लिए पंजाब पुलिस ने स्केच भी जारी किया है। गौरतलब है कि जम्मू का कठुआ क्षेत्र पंजाब के पठानकोट से सटा हुआ है।

पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पंजाब के फंगतोली गांव में एक महिला ने संदिग्ध आतंकियों को देखा था। वह उसके पास आए और पानी मांगकर पिया। इसके बाद वह बिना किसी हरकत के चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह दो घंटे तक आसपास ही भटकते रहे। गौरतलब है कि पहले भी इसी गांव के पास आतंकी देखे गए थे।

आतंकियों ने दीवार फांदकर मांगी रोटी

पंजाब पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात गांव फंगतोली में तीन संदिग्ध एक घर में दीवार फांद कर घुसे और रोटी मांगने लगे। संदिग्धों को देखकर डर के मारे परिवार ने दरवाजा नहीं खोला। मुखिया बलराम सिंह ने बताया कि उन लोगों ने दरवाजा खटखटाया और जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और घातक कमांडो फोर्स ने चप्पे-चप्पे को घेर कर खंगाल डाला। फिलहाल आतंकी हाथ नहीं लगे हैं।