9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

248 रुपए के आर्डर को लेकर Swiggy पर लगा 11 हजार रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

248 रुपए के आर्डर को लेकर कन्जूमर पैनल ने स्विगी (Swiggy) पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना बठिंडा थर्मल कॉलोनी में रहने वाले मोहित गुप्ता की शिकायत पर कन्जूमर पैनल ने लगाया है, जो 17 दिसंबर 2019 को ऑर्डर किया गया था।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Jul 15, 2022

swiggy-fined-11-thousand-rupees-for-an-order-of-rs-248-know-what-is-the-whole-matter.jpg

Swiggy fined 11 thousand rupees for an order of Rs 248, know what is the whole matter

पंजाब के बठिंडा जिला उपभोक्ता फोरम ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, जिसका पूरा पैसा उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने वाले मोहित गुप्ता को मिलेगा। दरअसल बठिंडा थर्मल कॉलोनी में रहने वाले मोहित गुप्ता ने 7 दिसंबर 2019 को वेजिटेवल रोल और अफगान चाप रोल ऑर्डर किया, जिसकी प्राइज 248 रुपए थी। इसमें मोहित ने 148 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट किया और 100 रुपए डिस्काउंट कूपन के जरिए कम कराया।

मोहित गुप्ता ने बताया स्विगी ने 30 मिनट के अंदर ऑर्डर डिलीवर करने को कहा था, लेकिन 30 मिनट में ऑर्डर नहीं आया। इसलिए मैंने ऑर्डर कैंसिल कर दिया, लेकिन इसके बाद मुझे इस ऑर्डर को लेकर केवल 74 रुपए ही रिफंड मिला। इसके बाद मैंने उपभोक्ता फोरम में Swiggy के खिलाफ कंप्लेन की।


Swiggy को नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार

इस मामले में कानूनी प्रतिनिधि वरुण बंसल ने कहा कि शिकायतकर्ता मोहित गुप्ता की बचा हुआ पैसा फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy ने बिना कारण के काट लिया। वहीं स्विगी के वकील ने कहा कि Swiggy न तो न तो भोजन या पेय पदार्थों का विक्रेता है और न ही खुद डिलीवर करता है। इसलिए उसे इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।


Swiggy के वकील की दलीलों को उपभोक्ता फोरम ने किया खारिज

उपभोक्ता फोरम ने Swiggy के वकील की दलीलों को खारिज करते हुए कहा यदि Swiggy किसी होटल या रेस्टोरेंट के साथ अनुबंध है, तो इसके लिए Swiggy को ही जिम्मेदारी लेना पड़ेगी। फोरम ने कहा कि ग्राहक को उचित सर्विस देना Swiggy की जिम्मेदारी है, जिसके लिए वह ग्राहकों से पैसा लेता है। इसके बाद उपभोक्ता फोरम ने Swiggy पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।