2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में कितने सीटों पर लड़ना चाहती है कांग्रेस? जानें पिछले चुनाव में कैसा रहा था हाल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और डीएम के बीच बातचीत शुरू हो गई है। कांग्रेस जहां अधिक भागीदारी की चाहत में ज्यादा सीटें चाहती है, वहीं डीएमके इसके पक्ष में नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rahul gandhi and mk stalin

राहुल गांधी और एम के स्टालिन (Photo - IANS)

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 (संभावित अप्रैल-मई) अब कुछ ही महीनों में होने वाले हैं। ऐसे में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। राज्य की कुल 234 विधानसभा सीटों में कांग्रेस जहां अधिक भागीदारी चाहती है, वहीं DMK पिछली बार से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं दिख रही है। फिलहाल दोनों ही पार्टियां इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से खुलकर कुछ भी कहने से बच रही हैं।

कितनी सीटों पर लड़ना चाहती है कांग्रेस

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी राज्य में 40 से 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जो पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक है। इस मांग के पीछे कांग्रेस की कोशिश है कि वह तमिलनाडु में सिर्फ गठबंधन की सहयोगी बनकर न रह जाए, बल्कि सत्ता में बड़ी भागीदारी निभाए।

वहीं कुछ अन्य रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कांग्रेस 35 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है, लेकिन उसकी सहयोगी पार्टी DMK 30 से अधिक सीटें देने पर सहमत नहीं है। तमाम अटकलों और दावों के बीच कांग्रेस और DMK के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर अब तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। हाल ही में इस मुद्दे पर राहुल गांधी और DMK नेताओं के बीच बातचीत भी हुई है, लेकिन फिलहाल समझौता होना बाकी है।

तमिलनाडु में 2021 में कांग्रेस की स्थिति

अगर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 पर नजर डालें, तो द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने 188 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 133 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा AIADMK ने 191 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 66 सीटों पर जीत दर्ज कर वह मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी।

Story Loader