
Tamil Nadu Accident
Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मदुरै में इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए मदुरै एसपी शिव प्रसाद ने बताया कि जिले के थिरुमंगलम के पास एक कार और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
वेप्पुर में खाई में गिरी कार, चार की मौत
इससे पहले शनिवार सुबह कुड्डालोर जिले में वेप्पुर के पास एक कार के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा कि हादसा त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था।
Published on:
31 Jul 2023 10:13 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
