
तमिलनाडु में बीते दो दिन से भारी बारिश हो रही है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने वाला है। लगातार बारिश होने के कारण आफिस जाने वाले लोग और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश के कारण कई शहरों में कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने आज यानी शनिवार को कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इसके साथ ही लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की है।
चेन्नई, मदुरै और शिवगंगा में स्कूलों की छुट्टी
लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यालय जाने वाले लोग और स्कूली छात्रों का काफी परेशानियां हो रही है। पीक ऑवर ट्रैफिक के दौरान डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लगातार बारिश के कारण कुछ हिस्से जलमग्न हो गए। इस बीच, प्रशासन ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण आज चेन्नई, मदुरै और शिवगंगा में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
अगले 24 घंटों में भारी बारिश चेतावनी
मौसम विज्ञान के अतिरिक्त महानिदेशक एस बालाचंद्रन ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, थेनी और डिंडीगुल जिलों में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा नीलगिरी, कोयंबटूर, इरोड, विरुधुनगर, मदुरै, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तिरुप्पुर और रामनाथपुरम जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- नेपाल में भूकंप से भीषण तबाही: अबतक 128 लोगों की मौत, दर्जनों इमारतें ढहीं
Published on:
04 Nov 2023 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
