
Tamil Nadu Tragedy Four Women Killed in Tirupattur Vaniyambadi Stampede
Tamil Nadu News: शनिवार को तमिलनाडु के तिरुपत्तूर में भगदड़ मचने से चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तमिलनाडु के तिरुपत्तुर जिले के वानियामबाडी में घटी। यहां थाईपुसम त्योहार के दौरान मुफ्त साड़ियां बांटने का रिवाज है। मुफ्त साड़ियों का टोकन लेने के लिए शनिवार को भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि यहां थाईपुसम त्योहार के मौके पर एक व्यक्ति मुफ्त साड़ियां और वेश्टि (सफेद धोती) के टोकन बांट रहा था। टोकन लेने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 11 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
जानिए क्या होता है थाईपुसम त्योहार
बताते चले कि भगवान मुरुगन की जयंती पर तमिल समुदाय थाईपुसम त्योहार मनाता है। भगवान मुरुगन भगवान शिव और देवी पार्वती के छोटे पुत्र कार्तिकेय हैं। माना जाता है कि इस दिन देवी पार्वती ने भगवान मुरुगन को ताराकासुर नामक राक्षस और उसकी सेना को मारने का आदेश दिया था। जिसके बाद भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया। इसी की खुशी में थाईपुसम त्योहार मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने दो-दो लाख रुपए के मदद का किया ऐलान
थाईपुसम त्योहार को लेकर एक व्यक्ति द्वारा गरीबों को मुफ्त साड़ियां देने के लिए टोकने बांटा जा रहा था। जिसमें काफी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने 2-2 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की। CM एमके स्टालिन ने भगदड़ में मारी गई महिलाओं के परिवारों को 2-2 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है।
एसपी बोले- जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई
इधर स्थानीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी। मामले की जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Published on:
04 Feb 2023 08:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
