14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानलेवा साबित हुई दोस्तों के साथ ट्रैकिंग, बिना फटे गोला-बारूद पर पैर रखने से 21 साल के युवक की मौत

तमिलनाडु में ट्रेकिंग के दौरान अनफटे गोला बारूद पर पैर पड़ने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पांच अन्य दोस्त घायल हुए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Apr 14, 2026

Tamil Nadu Trekking

ट्रैकिंग के दौरान हादसा (फोटो - एआई जनरेटेड)

तमिलनाडु के एक पहाड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने पांच दोस्तों के साथ ट्रेकिंग के लिए गया था और लौटते समय एक बिना गोला बारूद पर पैर पड़ गया। इस हादसे में युवक की जान चली गई जबकि उसके अन्य दोस्त घायल है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय यामंग यादव के रूप में हुई है।

पहाड़ी से उतरते हुए हुआ हादसा

यह घटना तमिलनाडु के हनुमंथपुरम क्षेत्र की एक पहाड़ी पर हुई, जिसे कथित तौर पर डिफेंस फोर्सेज द्वारा टारगेट प्रैक्टिस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी के अनुसार, यामंग यादव अपने दोस्तों के साथ पहाड़ी से उतर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर एक जिंदा गोला बारूद पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में यामंग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य पांच दोस्त भी घायल हो गए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक युवक के शव को पुलिस ने तुरंत कब्जे में लिया और उसके परिवार को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में कहां चूक हुई। वहीं, घायल दोस्तों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।