2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैकर्स ने बदमाशी की, अफवाहों पर ध्यान न दें- अनुष्का यादव के साथ फ़ोटो पर लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की ताजा सफाई

Tej Pratap Yadav Relationship: राजद के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पोस्ट को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक कर लिया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 May 2025, 7:28 AM IST

तेज प्रताप यादव (Photo-IANS)

Tej Pratap Yadav Anushka Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट के जरिए अपने निजी जीवन से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे बीते 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई दी है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक किया गया। एआई तस्वीरों का इस्तेमाल कर परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासे के बाद तेजप्रताप यादव ने दी सफाई

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा कि मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक और मेरे तस्वीरों को AI का इस्तेमाल कर गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अपवाह पर ध्यान न दें।

'12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में हूं'

पहले पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखा था, मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हम पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहूं… इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं। आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं जमकर कमेंट

तेज प्रताप की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां कुछ लोग उनके साहस और पारदर्शिता की सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या अब यह रिश्ता विवाह की ओर बढ़ेगा। यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में आए हों। इससे पहले उनकी शादी पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी, जो बाद में विवादों और तलाक की प्रक्रिया के चलते खत्म हो गई।

यह भी पढ़ें- गुजरात में फैला ISI का जाल? धरा गया एक और जासूस, सरकारी अस्पताल में करता था काम

मालदीव में समय बिता रहे तेज प्रताप

तेज प्रताप यादव फिलहाल विदेश यात्रा पर हैं और मालदीव में समय बिता रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समुद्र किनारे ध्यान करते हुए एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने आत्मिक शांति और ध्यान की महत्ता पर भी अपने विचार साझा किए।

बिहार की राजनीति में इस समय हलचल तेज है, और ऐसे समय में तेज प्रताप की हर गतिविधि पर निगाह बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषक इसे न केवल उनके निजी जीवन की पारदर्शिता के रूप में देख रहे हैं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी और उनकी सार्वजनिक छवि निर्माण की रणनीति से भी जोड़ कर देख रहे हैं। वहीं, बीजेपी भी तेज प्रताप को उकसाने और राजनीतिक रूप से कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है।