9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के बाद तेजस्वी यादव बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री? RJD विधायक के दावे से राजनीतिक हलचल तेज

RJD विधायक विजय मंडल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि होली के बाद बिहार में सत्ता के नेतृत्व में बदलाव होने जा रहा है। वहीं JDU के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने दावे को गलत बताते हुए कहा है कि अभी ऐसा कोई भी फैसला नहीं हुआ है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Feb 21, 2023

tejashwi-yadav-will-become-bihar-cm-after-holi-political-stir-intensified-due-to-rjd-mla-vijay-mandal-claim.png

Tejashwi Yadav will become Bihar CM after Holi? Political stir intensified due to RJD MLA Vijay Mandal claim

उपेंद्र यादव के JDU छोड़ने के बाद RJD विधायक विजय मंडल ने बड़ा दावा किया है, जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद की चर्चाएं तेज हो गई है। अब बिहार की राजनीति आने वाले समय में किस करवट बैठेगी, यह तो आने वाला समय बताएगा। दरअसल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक विजय मंडल ने दावा करते हुए कहा है कि अगले महीने होली के बाद बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जिनको खुद नीतीश कुमार सत्ता सौंप देगे। इस दावे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

हालांकि जनता दल यू (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने RJD विधायक के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अभी ऐसा कोई भी फैसला नहीं हुआ है। अभी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं है, इसलिए ये फैसला अभी नहीं हो सकता है। 2025 में इस पर फैसला होगा।

मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद विधायक करेंगे
JDU अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व को लेकर कहा कि मेरे और नीतीश कुमार के बयान में किसी भी प्रकार का विरोधाभाष नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह चुके हैं कि 2025 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि गठबंधन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक ही करेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा नई पार्टी बनाने पर बोले नीतीश- हमें कोई मतलब नहीं
उपेंद्र कुशवाहा ने JDU को छोड़कर नई पार्टी बना ली है। इसको लेकर जब मीडिया ने नीतीश कुमार से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "हमें कोई मतलब नहीं है, उनका मन कर गया चले जाने का तो वे चले गए ठीक है कोई बात नहीं। वे क्या बोलते हैं आप समझ ही सकते हैं। वे यहां क्यों आए थे? आने की ज़रूरत क्या थी?"

यह भी पढ़ें: नीतीश का साथ छोड़ते बदले उपेंद्र कुशवाहा के सुर, कहा- 2024 में मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं