12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिल्ली-हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में यात्री की बचाई जान, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार सह-यात्री की तबीयत खराब होने पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन चिकित्सक की भूमिका निभाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा दी, जिसके बाद यात्री ठीक हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
telangana-governor-soundararajan-saves-life-of-patient-aboard-delhi-hyderabad-flight.jpg

Telangana Governor Tamilisai Soundararajan saved the life of a passenger on a Delhi-Hyderabad flight

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के अंदर का डॉक्टर तब सामने आया जब वह शुक्रवार रात नई दिल्ली से हैदराबाद फ्लाइट के माध्यम से जा रही थी। दरअसल राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन जिस फ्लाइज से दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी। उसमें क्रू मैंबर ने SOS की घोषणा करते हुए पूछा की फ्लाइट में कोई डॉक्टर मौजूद हैं क्या? जिसके बाद राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने तुरंत हामी भरी।

इसके बाद क्रू मैंबर उन्हें एक यात्री के पास ले गए, जो सीने में दर्द होने की शिकायत कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद राज्यपाल सुंदरराजन ने सह-यात्री को प्राथमिक चिकित्सा दी, जिसके बाद यात्री ठीक हो गया। डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन जो पुडुचेरी की उपराज्यपाल भी हैं, वह राजनीति में आने से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर थी।


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

हाल ही में तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। लगातार बारिश और फिसलन भरे कीचड़ को झेलते हुए उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया। इसके साथ उन्होंने आश्रय शिविरों का भी दौरा किया और इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बात भी की।


यात्री ने ट्वीट कर शेयर किया एक्सपीरियंस

एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर किया , जिसने लिखा आज राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन के साथ फ्लाइट में उड़ान भरी। उन्होंने एक मरीज का इलाज किया जो फ्लाइट में बिमार पड़ गया था। इस ट्वीट को राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी रिट्वीट किया है।