11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेलंगाना के रंगारेड्डी में खूनी वारदात, POCSO केस के आरोपी ने नाबालिग समेत 6 लोगों की हत्या

Telangana POCSO Act Case: तेलंगाना के रंगारेड्डी में पॉक्सो केस के आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग पीड़िता, उसकी मां, दादी समेत अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फरार हो गया।
2 min read
Google source verification
Telangana Crime News

तेलंगाना के रंगारेड्डी में POCSO केस के आरोपी 6 लोगों को मौत के घाट उतारा (ANI)

Telangana Crime News: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पॉक्सो (POCSO) एक्ट के एक आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की भी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रंगारेड्डी जिले के शाबाद थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी की पहचान 35 साल के राजू कुमार के रूप में हुई है, जो पहले से ही पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी था और फिलहाल जमानत पर बाहर आया था। आरोप है कि उसने पहले नाबालिग पीड़िता, उसकी मां और दादी की हत्या की। इसके बाद अपने घर पहुंचकर पत्नी और दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी। इस तरह टोटल 6 लोगों की मौत हो गई।

हत्या के बाद मां-बाप को किया फोन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने अपने माता-पिता को फोन कर बताया कि उसने दोनों परिवारों का सफाया कर दिया है और अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। आरोपी की यह बात सुनते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी राजू कुमार पर पहले से पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था और जमानत पर बाहर था। मृतकों में नाबालिग लड़की, उसकी मां, दादी, आरोपी की पत्नी और उसके दो बच्चे शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

आरोपी और पीड़ित परिवार कहां के रहने वाले हैं?

पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता का परिवार शाबाद क्षेत्र में रहता था, जबकि आरोपी रायवालागुडा का निवासी है। शुरुआती जांच में मामला पुराने विवाद और पॉक्सो केस से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश तेज

फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।