
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान जख्मी
जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां आतंकियों ने सुरक्षादलों के काफिले पर ग्रेनेड हमला किया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 5 जवान जख्मी हुए हैं और एक जवान शहीद हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने हमलवारों की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना दोनों ने आतंकियों के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से आतंक विरोधी अभियान छेड़ा हुआ है। इस वजह से आतंकियों के अंदर बौखलाहट देखने को मिल रही है। आतंकी अब छिपकर वार करने लगे हैं। हाल के दिनों में आतंकियों ने पुलिस वाहनों पर ग्रेनेड फेंकना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, सुरक्षाबलों के काफिले पर गोलीबारी की घटना भी देखने को मिली है। हालांकि, भारतीय सेना के जवान और पुलिसबल मुंहतोड़ तरीके से आतंकियों को जवाब दे रहा है।
जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन जारी है। जम्मू कश्मीर में सेना का ऑपरेशन ऑल आउट भी अपना काम कर रहा है, जिसका असर आतंकियों के डर से लगाया जा सकता है। ये हमला भी सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के काफिले पर किया गया है।
यह भी पढ़ें-Kashmir University ने आज होने वाली सभी परीक्षाओं को किया स्थगित
इधर, सुरक्षाबलों द्वारा हमलावर आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का लगातार ऑपरेशन चल रहा है। इससे पहले 7 फरवरी को ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी मार गिराया था।
यह भी पढ़ें-इधर मत देखो पाकिस्तान- हिजाब विवाद पर ओवैसी ने मलाला का जिक्र करते हुए चेताया
Updated on:
11 Feb 2022, 6:55 PM IST
Published on:
11 Feb 2022, 6:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.