
'Idhar mat dekho', Owaisi mentions Malala to target Pakistan
Hijab Row: पाकिस्तान ने भारत के आंतरिक मामलों में एक बार फिर से अपनी टांग अड़ाई है। ऐसे में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है और उसे सख्त चेतावनी भी दी है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा 'पाकिस्तान के कई मंत्री हिजाब विवाद पर टिप्पणी कर रहे हैं उन्हें पहले अपना सिस्टम सही करना चाहिए। मलाला पर पाकिस्तान में ही हमला हुआ था और उसे पाकिस्तान छोड़कर जाना पड़ा था। पाकिस्तान का संविधान एक गैर-मुस्लिम को पीएम बनने की अनुमति नहीं देता है।'
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'पाकिस्तान को मेरी सलाह है की वो 'इधर मत देखे'। तुम्हारे घर में दुनियाभर की समस्याएं हैं उनको देखो। ये हमारा आंतरिक मामला है। हमारी समस्या में अपनी टांग मत अड़ाओ अन्यथा परिणाम तुम्हें ही भुगतना पड़ेगा।'
बता दें कि पाकिस्तान के बड़बोले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हिजाब विवाद टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि "भारत में मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित करना मौलिक मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसी किसी भी मूलभूत अधिकार से किसी को विमुख करना और उन्हें हिजाब पहनने को लेकर आतंकित करना दमनकारी नीति है। दुनिया को ये समझना चाहिए कि मुसलमानों का दमन भारत के प्लान का हिस्सा है।"
हिजाब विवाद पर पाकिस्तान की सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद हुसैन ने भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि 'भारतीय समाज अस्थिर नेतृत्व में तेजी से गिर रहा है।'
बता दें कर्नाटक के एक स्कूल में क्लास में हिजाब पहनकर बैठने की अनुमति को लेकर कई छात्राओं ने प्रोटेस्ट करना शुरू किया था जो अब बड़ा रूप ले चुका है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है।
यह भी पढ़े - जानें क्या है हिजाब विवाद, क्या कहते हैं नियम, यूपी तक पहुंची विवाद की आंच
Updated on:
10 Feb 2022, 11:42 AM IST
Published on:
10 Feb 2022, 11:31 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.