2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें क्या है हिजाब विवाद, क्या कहते हैं नियम, यूपी तक पहुंची विवाद की आंच

Hijab Controversy सोशल मीडिया पर विवाद से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवकों की भीड़ द्वारा हिजाब पहने एक महिला का विरोध करते हुए देखा गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे देश में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक शिक्षा अधिनियम 1983 की धारा 133 को लागू कर दिया है। जिसके तहत सभी छात्र छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफार्म का पालन करना होगा। निजी संस्थानों में भी यह नियम लागू होगा, इसके लिए सरकार ने निजी संस्थानों को निर्देशित किया है कि वह सुविधा अनुसार अपने संस्थान की ड्रेस का निर्धारण कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 9 Feb 2022, 1:41 PM IST

hijab_1.jpg

Hijab Controversy कर्नाटक के उडुपी कॉलेज से जुड़े हुए हिजाब विवाद की आंच उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही हिजाब विवाद राजनीतिक व सामाजिक मुद्दा बन रहा है। बताते चलें शैक्षणिक संस्थानों के हिजाब को प्रतिबंधित करने के लिए कर्नाटक के छात्रों ने पीआईएल दाखिल की थी। जिसके बाद इस विषय पर पूरे देश में चर्चा हो रही है कि मुस्लिम महिलाओं को शिक्षा संस्थानों में हिजाब पहन कर आना चाहिए या नहीं। जहां एक पक्ष शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहा है वहीं एक पक्ष इसे अपना संवैधानिक अधिकार बता रहा है।

सोशल मीडिया पर वायर हुआ था वीडियों

Hijab Controversy सोशल मीडिया पर विवाद से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवकों की भीड़ द्वारा हिजाब पहने एक महिला का विरोध करते हुए देखा गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे देश में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक शिक्षा अधिनियम 1983 की धारा 133 को लागू कर दिया है। जिसके तहत सभी छात्र छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफार्म का पालन करना होगा। निजी संस्थानों में भी यह नियम लागू होगा, इसके लिए सरकार ने निजी संस्थानों को निर्देशित किया है कि वह सुविधा अनुसार अपने संस्थान की ड्रेस का निर्धारण कर सकते हैं। ‌

ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने फिल्म अभिनेत्री कंगना को दे डाली नसीहत, शुरू हुआ विवाद

हो रही है राजनीति

कर्नाटक सरकार के फैसले के बाद इस मुद्दे पर लगातार राजनीति हो रही है। कर्नाटक में विपक्षी पार्टी के तौर पर सक्रिय कांग्रेस सरकार को लगातार गिरने का काम कर रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में सक्रिय ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने विवाह का जिक्र करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम महिलाओं को अपनी बहन तो बताते हैं अब इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब का विरोध करने के बाद माहौल तनावपूर्ण है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश में भी चर्चाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में लोग इसको अलग-अलग तरीके से देख रहे हैं। ‌ सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के लोग कमेंट कर रहे हैं कुछ लोगों का कहना है कि हिजाब व्यक्तिगत आजादी का विषय है तो वहीं तमाम लोगों का यह भी मानना है कि शिक्षण संस्थान में एक जैसी ड्रेस होना अनिवार्य है इससे देश में एकता और एकरूपता का संदेश जाता है।

ये भी पढ़ें: राजा भैया ने दिया बयान, जानें किसके साथ होगा पार्टी का गठबंधन