16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में 28 जून से ‘द बोधि यात्रा 2024′ -भगवान बुद्ध की असाधारण जीवन यात्रा के संस्मरणों की प्रदर्शनी

उत्तर प्रदेश के बौद्ध विरासत स्थलों लाई जाएगी भगवान बुद्ध की स्मृतियाँ बौद्ध तीर्थयात्रियों को उत्तर प्रदेश में आकर्षित करने इंटरैक्टिव और कल्चरल सेशन का हो रहा है आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
The Bodhi Yatra 2024 Exhibition of memoirs of the extraordinary life journey of Lord Buddha from June 28 in Delhi

अनुराग मिश्रा! नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीमित संभावनाओं को गति देने के लिए बौद्ध तीर्थ पर्यटन को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल होगी।  प्रदेश के विश्व विख्यात बौद्ध तीर्थ स्थलियों पर देश-विदेश से तीर्थयात्री, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 28 जून को 'द बोधि यात्रा 2024' कार्यक्रम का दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। ।

बौद्ध विरासत स्थलों के प्रचार प्रसार का उद्देश्य

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के बौद्ध विरासत स्थलों के माध्यम से भगवान बुद्ध की असाधारण जीवन यात्रा के संस्मरणों को प्रदर्शित करना है।

प्रदेश का पर्यटन विभाग ने द बोधि यात्रा 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में बौद्ध कला-संस्कृति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के योगदान और उत्तर प्रदेश से भगवान बुद्ध के जुड़ाव व महत्व को विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शाया जाएगा।

-देश-विदेश से 400 से ज्यादा मेहमानों आएँगे
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। 'द बोधि यात्रा' कार्यक्रम के दौरान इंटरैक्टिव व क्लचरल सेशन का आयोजन किया जाएगा। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में 400 से ज्यादा विजिटर्स भाग ले सकते हैं और इसी अनुरूप उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग कार्यक्रम के दृष्टिगत अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कार्यरत है।

पाँच सितारा होटल में कार्यक्रम, अतिथियों के सम्मान में डिनर का आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के 5 सितारा होटल में किया जाएगा जिसका जल्द ही निर्धारण हो जाएगा। देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के सम्मान में डिनर का भी आयोजन किया जाएगा।