वाघा रेलवे स्टेशन के मैनेजर मुहम्मद अजहर ने बताया कि 5 अगस्त 2019 को जब भारत ने कश्मीर से धारा 370 हटा दी, तो पाकिस्तान ने तुरंत समझौता एक्सप्रेस को बंद कर दिया था। उस समय भारतीय ट्रेन के ग्यारह डिब्बे लाहौर में मौजूद थे और पाकिस्तानी ट्रेन के 16 डिब्बे भारत में ही रह गए थे, जो अभी भी अटारी रेलवे स्टेशन पर हैं। पाकिस्तान ने भारत से अपना इंजन लाने और वाघा रेलवे स्टेशन से अपनी बोगियां हटाने को कहा था।