9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां और रिश्तेदार के बीच थे अवैध संबंध, बेटी को पता चलने पर जहर देकर दबाया गला, प्रेमी के साथ मिलकर किया अंतिम संस्कार कर हुई फरार

Murder : अंग्रेज कौर ने पुत्री को पहले जहर दिया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी पुत्री के शव का अंतिम संस्कार कर दिया और फरार हाे गयी

less than 1 minute read
Google source verification

पंजाब में मोहाली जिला के शामपुर गांव में सोमवार को एक मां ने अपने नाजायज संबंधों के चलते अपनी नाबालिग पुत्री को जहर देने के बाद अचेत अवस्था में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पंजाब पुलिस ने बताया है कि अनुसार आरोपी महिला अंग्रेज कौर का पति भारतीय सेना में कार्यरत है।
ऐसे में महिला के नाजायज संबंध उसके गांव के ही रिश्तेदार के साथ हो गए। इस बात की जानकारी उसकी पुत्री प्रीत कौर (13) को हो गई। इसका उसने जबरदस्त विरोध किया। इस बात का पर्दाफाश न हो जाए। इसके कारण मां अंग्रेज कौर ने पुत्री को पहले जहर दिया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी पुत्री के शव का अंतिम संस्कार कर दिया और फरार हाे गयी। मोहाली पुलिस ने आरोपी महिला और उसके फरारी प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए कारवाई शुरू कर दी है।