
Sonam Wangchuck
Sonam Wangchuk: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोमवार रात को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को सिंघु बॉर्डर से हिरासत में ले लिया है। उनके साथ करीब 150 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। वह अपनी 700 किलोमीटर लंबी “दिल्ली चलो पदयात्रा” करते हुए दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे। बता दें कि सोमन वांगचुक केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर दिल्ली की ओर मार्च कर रहे थे, जिसको लेकर सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर देश की सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है। विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
बता दें कि साोनम वांगुचक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है। सोनम वांगचुक ने दो मिनट 26 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली की सीमा पर 150 पदयात्रियों के साथ हिरासत में लिया जा रहा है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi Marlena) सोनम वांगचुक से मिलने थाने पहुंची। लेकिन उन्हें रोक दिया गया है। वहीं आतिशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा मैं सोनम वांगचुक जी और लद्दाख के 150 भाइयों-बहनों से मिलने बवाना थाने पहुँची। दिल्ली पुलिस ने मुझे मिलने नहीं दिया। बताया जा रहा है कि LG साहब का फ़ोन आ गया कि चुने हुए मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देना। यह तानाशाही ठीक नहीं है। सोनम वांगचुक जी और लद्दाख के लोग भी LG राज के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं, लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। दिल्ली के लोग लद्दाख के लोगों के साथ खड़े हैं। लद्दाख में LG राज ख़त्म होना चाहिए, दिल्ली में भी LG राज ख़त्म होना चाहिए। लद्दाख और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर रहे सोनम वांगचुक जी और सैकड़ों लद्दाखियों को हिरासत में लेना अस्वीकार्य है। लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े होने वाले बुजुर्गों को दिल्ली की सीमा पर क्यों हिरासत में लिया जा रहा है? मोदी जी, किसानों की तरह यह चक्रव्यूह भी टूटेगा और आपका अहंकार भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा दिल्ली में आने से कभी किसानों को रोकते हैं, कभी लद्दाख के लोगों को रोकते हैं। क्या दिल्ली किसी एक शख़्स की बपौती है? दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली में आने का सब को अधिकार है। ये सरासर ग़लत है। निहत्थे शांतिपूर्ण लोगों से आख़िर इन्हें क्या डर लग रहा है?
आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो लद्दाख के लोगों से राज्य का दर्जा छीनकर उसे यूनियन टेरेटरी - UT बना दिया और अब जब लद्दाख के कुछ लोग अपनी माँगों को लेकर दिल्ली में राजघाट तक पैदल आ रहे हैं तो उन्हें बॉर्डर पर पकड़कर थाने में बंद कर दिया। बीजेपी धीरे धीरे देश के हरेक राज्य को UT में बदलने के फ़ार्मूले पर काम कर रही है. और इस तानाशाही के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों को पकड़कर जेलों में डाल रही है। माँ सोनम वांगचुक आज जो आवाज़ उठा रहे हैं यह देश की आवाज़ है।
Updated on:
1 Oct 2024, 3:28 PM IST
Published on:
1 Oct 2024, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.