2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BRICS में शामिल हुए ये 6 नए देश, PM मोदी ने किया समर्थन

BRICS: दुनिया की पांच सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं का ग्रुप है। ब्रिक्स का हर एक अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है।

2 min read
Google source verification
 These 6 new countries joined BRICS, PM Modi supported


साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS देशों के मीटिंग में आज बड़ा फैसला लिया गया। BRICS में अब 5 की जगह 11 देश होंगे। इस फैसले के बाद अब ईरान, अर्जेंटीना, इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई और सऊदी अरब भी BRICS के सदस्य होंगे। इनकी सदस्यता 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएगी। जोहान्सबर्ग में चल रहे BRICS के 15वें समिट में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामफोसा ने ये ऐलान किया। बता दें कि BRICS में शामिल होने के लिए 40 देशों ने इच्छा जताई थी। लेकिन फिलहाल 6 देशों को ही सदस्य बनाया गया है।

BRICS में अभी 5 सदस्य थे

बता दें BRICS दुनिया की पांच सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं का ग्रुप है। ब्रिक्स का हर एक अक्षर एक देश का प्रतिनिधित्व करता है। B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से मिलकर इस फोरम का नाम BRICS बना था। लेकिन अब 6 और देशों के जुड़ जाने के बाद इसे BRICS PLUS कहा जा रहा है।

40 देशों ने शामिल होने की जताई इच्छा

दरअसल, जोहान्सबर्ग में BRICS समिट चल रहा है. इस समिट में ब्रिक्स समूह का विस्तार प्रमुख विषय है। 40 से अधिक देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने में इच्छा व्यक्त की है। इनमें से 23 देशों ने तो इसकी सदस्यता के लिए आवेदन भी किया है। आवेदन करने वाले देशों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अर्जेंटीना शामिल हैं।

दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का ग्रुप है BRICS

ब्रिक्स में जो पांच देश शामिल हैं, वो सभी दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुईं अर्थव्यवस्थाएं हैं। इनकी दुनिया की जीडीपी में 31.5% की हिस्सेदारी है। ब्रिक्स के सभी पांच देशों में दुनिया की 41 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। वैश्विक कारोबार में भी इनका 16 फीसदी हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3: वैज्ञानिकों की टीम में शामिल हैं फिरोजाबाद और मध्य प्रदेश के युवा, भावुक हुए परिजन

Story Loader