15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhiwani: मकान की खिड़की उखाड़कर जेवर और नकदी ले उड़े चोर, बगल वाले घर को भी नहीं छोड़ा

हरियाणा के भिवानी में गांव खरक कलां के खेतों में बने एक मकान से चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने मौका पाकर कमरे की खिड़की उखाड़ी और घर में दाखिल हुए।

2 min read
Google source verification
thief.jpg

Bhiwani Crime News: हरियाणा के भिवानी में गांव खरक कलां के खेतों में बने एक मकान से चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने मौका पाकर कमरे की खिड़की उखाड़ी और घर में दाखिल हुए। इसके बाद करीब 10 लाख रुपये की कीमत के आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोर पीड़ित के पड़ोस में बने एक अन्य मकान से भी 1500 रुपये चोरी कर ले गए। घटना का पता लगते ही सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घटनास्थनल पर पहुंचकर जांच की है और पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।


कमरे की खिड़की उखड़ी हुई मिली:

खरक कलां निवासी सुनील के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ गांव से बाहर खेत में में बने मकान में रहता है। गत सात सितंबर की रात में उसके परिवार के कुछ सदस्य घर पर सो रहे थे। तभी रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। सुनील ने बताया कि जब उन्होंने अपने घर के आसपास देखना शुरू किया तो उन्हें कोई नहीं दिखा। लेकिन जब वो अपने घर में बने कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए। एक कमरे की खिड़की उखड़ी हुई थी। जबकि वहां मौजूद सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।



सोने व चांदी के आभूषण हुए चोरी:

सुनील ने आगे बताया कि जब उन्होंने घर के बाहर की तरफ बनी बैठक में देखा तो वहां पर एक खाली बक्सा पड़ा मिला। उनका कहना है कि बक्से में से सोने और चांदी के जेवर गायब थे। सुनील के मुताबिक, बक्से में सोने से बने चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, हार व अन्य आभूषण रखे थे। जिनका करीब 19 तोला वजन था। इसके अलावा करीब 900 ग्राम चांदी से बने आभूषण भी थे। ये सभी चोरी कर लिए गए। साथ ही पीड़ित ने बताया कि चोरों ने बक्से से 50 हजार की नकदी भी चुरा ली।


अन्य घर से भी नगद ले उड़े चोर:

पीड़ित के मुताबिक, चोर उनके घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ोसी जंगपाल के घर से भी 1500 रुपये चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाएं। इस मामले में सदर पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है।