कामरा साल 2024 में ओला फाउंडर भाविश अग्रवाल से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री, सर्विस को लेकर तीखी बहस हुई थी। कामरा ने ओला ई-स्कूटर सर्विस सेंटर की एक तस्वीर शेयर कर ओला की खस्ताहाल सेवाओं पर सवाल उठाया था, जिसे लेकर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई थी। कुणाल और भाविश के बीच बहस इतनी बढ़ी कि भाविश ने उन्हें ये तक कह दिया कि हमारे लिए काम करो, तुम्हारे फेल कॉमेडी करियर से ज्यादा पैसे देंगे।