
हिमाचल प्रदेश अचानक आधी रात को भूकंप के झटकों से हिल गया। शनिवार और रविवार की रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर धरती हिलने लगी और लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 3.4 रिक्टर स्केल रही। गनीमत यह रही किसी को भी कहीं से कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार शनिवार आधी रात को हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति क्षेत्र में 32.63 अक्षांश और 77.72 पूर्व देशांतर रेखा के करीब यह भूकंप आया। यही इसका केंद्र था और भूकंप की गहराई का केंद्र 10 किलोमीटर था।
Published on:
23 Jun 2024 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
