10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुवार रात भूकंप के झटकों से कांप उठा भारत का ये हिस्सा, 3.7 रही तीव्रता

Earthquake in Bhavnagar: भारत पाकिस्तान सीमा से सटा राज्य गुजरात गुरुवार रात भूकंप के झटकों से हिल गया। गुरुवार रात 9 बजकर 27 मिनट पर धरती हिलने लगी और लोग घरों से बाहर निकल आए। सुखद बात यह रही किसी को भी कहीं से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

2 min read
Google source verification

Earthquake in Bhavnagar: भारत पाकिस्तान सीमा से सटा राज्य गुजरात गुरुवार रात भूकंप के झटकों से हिल गया। गुरुवार रात 9 बजकर 27 मिनट पर धरती हिलने लगी और लोग घरों से बाहर निकल आए। सुखद बात यह रही किसी को भी कहीं से कोई नुकसान नहीं हुआ है। गौरतलब है कि भूकंप का आरंभ प्लेट की सक्रियता से होती हैं। पृथ्वी के नीचे चार प्रकार की प्लेट इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट मौजूद होती हैं। यह पृथ्वी के नीचे प्लेट्स घूमती हैं और आपस में टकराती है, तो पृथ्वी की सतह के नीचे भूचाल उत्पन्न होता है। इससे ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती है तो भूकंप की स्थिति बनती है।

जानें कितना रिक्टर स्केल विनाशकारी है...

1.9 रिक्‍टर
इस तीव्रता के भूकंप सिर्फ सीज्‍मोग्राफ पर ही दर्ज होते हैं। ऐसे 10 हजार भूकंप रोज आते हैं।

2.9 रिक्‍टर स्‍केल
2.9 रिक्‍टर स्‍केल के भूकंप से बहुत हल्का सा कंपन महसूस होता है।

3.9 रिक्‍टर स्‍केल
इसमें ऐसा लगता है जैसे करीब से कोई गाड़ी निकल गई हो

4.9 रिक्‍टर स्‍केल
इसमें घर की दीवार पर टंगी तस्वीरें गिर सकती हैं। इमरतों को भी नुकसान हो सकता है

5.9 रिक्‍टर स्‍केल
इसमें मकान की दीवारों में दरारें भी आ सकती हैं.

6 – 6.9 रिक्‍टर स्‍केल
इसमें कच्चे घर ढ़हा जाते जाते हैं। मकानों को नुकसान होता है। हर साल ऐसे करीब 200 भूकंप आते हैं.

7.9 रिक्‍टर स्‍केल
ये भूकंप विनाशकारी होते हैं। इसमें सुनामी आती है। मकान गिर जाते है।

8.9 रिक्‍टर स्‍केल
जानमाल का बहुत नुकसान होता है। शहर तबाह हो जाते हैं।

9.9 रिक्‍टर स्‍केल
इस स्टेज पर पृथ्‍वी के बड़े हिस्‍से का नाश हो जाएगा।

10 रिक्‍टर स्‍केल
इसके आने पर शायद ही धरती पर कोई बचे

11 रिक्टर स्केल
मनुष्य जीवन बचना मुश्किल हो जाएगा और सभी जीव जन्तु मारे जाएंगे

12 रिक्टर स्केल
धरती के दो टुकडे हो जाएंगे और धरती पर जीव नाम की कोई चीज नहीं बचेगी