
Threat to Rahul Gandhi in Jammu-Kashmir, security agencies issued alert, Bharat Jodo Yatra will reach on January 20
आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक की खबर आ रही है, जिसे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने खारिज किया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि "किसी प्रकार की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। उनका एक चाहनेवाला उनसे गले मिलने आया था, उसकी मंशा बुरी नहीं थी।" हालांकि लॉ एंड ऑर्डर विंग IG जी यस ढिल्लों ने कहा है कि "वीडियो से लगता है कि ये सुरक्षा में चूक है। हमने पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिस तरीके से उसने राहुल गांधी को गले लगाया उसकी उम्मीद नहीं थी। जब तक मैं आश्वस्त नहीं होता कि वे बुलाने पर आया था या किसी के साथ आ गया था, तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता।" इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी को सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर पैदल नहीं चलने की सलाह दी है, जिसमें उन्हें पैदल की जगह कार से यात्रा करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही यात्रा को लेकर एक व्यापक सुरक्षा समीक्षा भी चल रही है, जिसमें रात में रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के बारे में काम किया जा रहा है।
खरगे ने 21 पार्टियों के नेताओं को भेजा है निमंत्रण
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए 21 समान विचारधारा वाली पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नेताओं की उपस्थिति यात्रा के सत्य, करुणा और अहिंसा के संदेश को मजबूत करेगी।
20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी, जो जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से चलकर श्रीनगर पहुंचेगी। वहां भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह 30 जनवरी को दोपहर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का यह समारोह महात्मा गांधी की स्मृति के लिए समर्पित रहेगा, जिसमें राहुल गांधी सहित कई बड़े नेता लोगों को संबोधित भी करेंगे।
Updated on:
17 Jan 2023 03:22 pm
Published on:
17 Jan 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
