
यमुना में डूबने से 3 किशोरी की मौत
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में रविवार सुबह यमुना नदी में नहाने गए तीन किशोर (3 teenagers drowned in yamuna) डूब गए जबकि उनके एक दोस्त को बचा लिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस ने बताई मृतकों की पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान समीर (16), पंकज (15) और सुमित (14) के रूप में की है। सुबह करीब 7.41 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी कि चार लड़के यमुना में डूब रहे हैं। जानकारी मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां, गोताखोरों की एक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक किशोर को बचा लिया गया जबकि 3 अन्य की मौत हो गई।
बंटी ने सुनाई आपबीती
रेस्क्यू किए गए किशोर ने अपना नाम बंटी (14) बताया है। बंटी के मुताबिक वो अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ सुबह नदी नहाने आया था। इस दौरान तीनों दोस्त गहरे पानी में चले गए और मदद की गुहार लगाने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पीसीआर को फोन किया।
पोस्टमार्टम को भेजे गए शव
पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने पर पहुंची टीम ने सभी को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने 3 किशोरों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिए जाएंगे।
Published on:
29 Aug 2021 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
