28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

29 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ बारिश का ‘अलर्ट’, जानें अप्रैल के पहले हफ्ते का हाल

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बावजूद बढ़ती गर्मी के बीच अब राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च से मौसम बदलने वाला है, जिससे तापमान में गिरावट और ठंडक महसूस हो सकती है।

2 min read
Google source verification
Delhi NCR Weather Update in hindi

Delhi-NCR Weather Update:दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों (26 और 27 मार्च) से बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी का असर बढ़ता हुआ महसूस किया गया। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) और स्काईमेट के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अब दिल्लीवासियों को तपती धूप से राहत मिलने वाली है। 29 मार्च से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

मौसम विभाग ने 29 मार्च के लिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। दोपहर और शाम के वक्त अचानक मौसम बदलेगा और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तापमान में आएगी भारी गिरावट

बारिश और आंधी के असर से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन का तापमान, जो फिलहाल करीब 31°C के आसपास है, घटकर लगभग 29°C तक आ सकता है। वहीं रात का पारा, जो अभी करीब 21°C तक पहुंच गया है, बारिश के बाद गिरकर 14 से 16°C के बीच रहने का अनुमान है, जिससे रातें एक बार फिर ठंडी हो जाएंगी।

30 और 31 मार्च का पूर्वानुमान | Delhi-NCR Weather Update

30 मार्च: इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम काफी सुहावना और ठंडा रहने की उम्मीद है।

31 मार्च: मार्च के आखिरी दिन बारिश तो नहीं, लेकिन बादलों का डेरा रहेगा। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 14°C के आसपास रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा अप्रैल का पहला सप्ताह?

अप्रैल महीने की शुरुआत भीषण गर्मी के बजाय राहत भरे मौसम के साथ होने वाली है। 1 और 2 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान 30 से 31°C और न्यूनतम तापमान 17 से 18°C के आसपास रहेगा। ऐसे में अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान में किसी बड़े उछाल की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को फिलहाल भीषण लू से राहत मिलती रहेगी।

संभावित मौसम और एयर क्वालिटी | Delhi-NCR Weather Update

प्रमुख शहरों के संभावित मौसम और एयर क्वालिटी की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 15°C रहने के साथ AQI लगभग 180 (मॉडरेट) रहने का अनुमान है। नोएडा में तापमान 30°C/16°C के आसपास रहेगा और AQI करीब 195 (मॉडरेट) हो सकता है। गाजियाबाद में 29°C अधिकतम और 16°C न्यूनतम तापमान के साथ AQI 210 (पुअर) रहने की संभावना है, जबकि गुरुग्राम में तापमान 30°C/15°C के आसपास और AQI करीब 170 (मॉडरेट) रहने का अनुमान है।