9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC में बड़ी बगावत! पार्टी विरोधी बयानों पर कोहिनूर मजूमदार को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

TMC Show Cause Notice: तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी नेता कोहिनूर मजूमदार को पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से झूठे, मानहानिकारक और पूर्वाग्रही बयान देने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Kohinoor Majumdar

TMC नेता कोहिनूर मजूमदार

West Bengal Politics Update: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी पार्टी नेता कोहिनूर मजूमदार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। TMC ने उन्हें सार्वजनिक रूप से झूठे, मानहानिकारक और पूर्वाग्रही बयान देने का दोषी ठहराया है।

24 घंटे में मांगा जवाब

नोटिस में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यदि 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो पार्टी अपने नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार बिना किसी और सूचना के सख्त कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। सूत्रों के अनुसार, कोहिनूर मजूमदार के हालिया बयानों ने पार्टी के आंतरिक अनुशासन को प्रभावित किया है, जिसके चलते उच्च स्तर पर यह फैसला लिया गया।

पार्टी ने दी चेतावनी

TMC नेतृत्व का कहना है कि पार्टी में किसी भी प्रकार की बगावत या विपक्षी ताकतों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोहिनूर मजूमदार इससे पहले भी विवादों में रही हैं और उनके बयान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस घटनाक्रम से TMC के अंदरूनी कलह की चर्चा फिर तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि यह नोटिस अन्य संभावित असंतुष्ट नेताओं के लिए चेतावनी का संदेश है। अभी तक कोहिनूर मजूमदार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए TMC अपनी एकता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए दिख रही है।

शुभेन्दु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बीजेनी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभेन्दु को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि शुभेन्दु अधिकारी ने एक ऐसे नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है जो जनता से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझते आए हैं। उन्हें आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई भी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री बनने पर ये नेता पश्चिम बंगाल के विकास पथ को और भी मजबूत करेंगे और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।