21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बागी विधायक ने चुनाव में 25 लाख रुपये TMC के खाते से खर्च किए’, कुणाल घोष बोले- विरोधियों से मिलकर पीठ में छुरा घोंपा

TMC विधायक Kunal Ghosh ने बागी विधायक Sandipan Saha पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव में 27 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए, जिसमें 25 लाख रुपये पार्टी खाते से लिए गए।

2 min read
Google source verification
TMC leader Kunal Ghosh

टीएमसी नेता विधायक कुणाल घोष (फोटो : ANI)

Election Fund Controversy: कोलकाता की सियासत में टीएमसी के अंदर घमासान बढ़ता नजर आ रहा है। टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने बागी विधायक संदीपान साहा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान 27 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए, जिसमें 25 लाख रुपये पार्टी के खाते से लिए गए। कुणाल घोष ने इसे लेकर जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है।

TMC में बागी विधायक पर बड़ा आरोप

कोलकाता में टीएमसी के अंदर चल रहे विवाद के बीच विधायक कुणाल घोष ने बागी विधायक संदीपान साहा पर बड़ा आरोप लगाया है। कुणाल घोष ने कहा, 'बागी विधायक संदीपान साहा ने चुनाव के दौरान कुल 27 लाख रुपये से अधिक खर्च किए, जिसमें से 25 लाख रुपये उसी खाते से लिए गए, टीएमसी का वह बैंक खाता जिसे बागी विधायकों द्वारा जांच की मांग के बाद कथित तौर पर फ्रीज कर दिया गया था।'

उन्होंने आगे कहा, 'वे पार्टी के चिन्ह और उसके फंड पर पहली बार विधायक बने थे, और आज वे उसी खाते की जांच की मांग कर रहे हैं। उन्हें तुरंत चुनाव आयोग को पैसा लौटा देना चाहिए। इसके अलावा, कानून के अनुसार, यदि किसी भी चुनावी उद्देश्य के लिए अवैध धन का उपयोग किया जाता है, तो वह चुनाव अवैध हो जाता है। यह एक साजिश है, और ये पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग विरोधियों के इशारे पर काम कर रहे हैं।'

TMC के तीन बैंक खाते फ्रीज

टीएमसी के तीन बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। इन खातों में करीब 440 करोड़ रुपये जमा बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आगे कुछ और खातों पर भी कार्रवाई हो सकती है। पार्टी के बागी विधायकों की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने खातों में जमा धनराशि के स्रोत की जांच की मांग की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, निजी क्षेत्र के एक बैंक में मौजूद तीन खातों को डेबिट फ्रीज किया गया है। अब इन खातों से पैसे नहीं निकाले जा सकते और न ही कोई लेन-देन किया जा सकता, हालांकि इनमें पैसा जमा किया जा सकता है।

10 विधायकों की शिकायत के बाद बैंक खातों फ्रीज

पार्टी के संगठन और वित्तीय व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास और विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी के खेमों के बीच विवाद चल रहा है। ऋतब्रत बनर्जी समर्थक 10 विधायकों की शिकायत के बाद बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई हुई। इन विधायकों ने बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कर खातों की जांच की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि खातों में जमा पैसे के स्रोत और किए गए लेन-देन की जांच होनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि धन वैध तरीके से आया है या किसी गलत गतिविधि से जुड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग