3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में NIA के अधिकारियों पर लगा TMC नेता की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR

NIA Officers attack : पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में एनआईए के जवानों पर हमले के बाद गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक के परिवार ने अधिकारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

2 min read
Google source verification
 TMC leader wife accuses NIA officials of molestation police registers FIR

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में एनआईए के जवानों पर हमले के बाद गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक के परिवार ने अधिकारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता हैं। इन्हें पिछले साल 22 दिसंबर को हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। इसमें तीन लोग मारे गए थे। मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर, कोंटाई के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी, दिबाकर दास ने एफआईआर की पुष्टि की।

महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात गिरफ्तार किए गए दो तृणमूल कांग्रेस नेताओं में से एक के परिवार के सदस्यों ने एनआईए अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक जवाबी प्राथमिकी दर्ज कराई।

“एनआईए द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक मोनोब्रत जाना के परिवार के सदस्यों द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत एफआईआर कराई गई है। आईपीसी की धारा 354 (महिलाओं की लज्जा भंग करने की सजा) एक गैर-जमानती अपराध है।

महिलाओं को परेशान करने का आरोप लगाया

अब भूपतिनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने दो समानांतर जांच शुरू की है। पहली एनआईए द्वारा उनके अधिकारियों पर हमले की घटना पर दर्ज की गई शिकायत पर आधारित है और दूसरी कथित छेड़छाड़ की शिकायत के आधार पर केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ है।

दिलचस्प बात यह है कि एनआईए द्वारा अपने अधिकारियों पर हुए हमले के संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर किए हुए लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

शनिवार दोपहर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद एनआईए के खिलाफ जवाबी एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने एनआईए अधिकारियों पर भूपतिनगर में स्थानीय महिलाओं को परेशान करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें: 400 सीटों के लिए जमकर प्रचार कर रहे PM मोदी, विपक्ष की पहली रैली का इंतजार