3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का इतिहास: 13 सितंबर बेहद खास, पिछले 271 सालों में आज के दिन घटी 20 प्रमुख घटनाएं

Today history: 13 सितंबर के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं जो इतिहास में दर्ज हैं। आइए देश और दुनिया की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।

2 min read
Google source verification

Today history: 13 सितंबर के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं जो इतिहास में दर्ज हैं। आइए देश और दुनिया की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर डालते हैं। आज ही के दिन 1948 में हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ था। साल 2008 में दिल्ली में बम धमाके– दिल्ली में एक के बाद एक 5 बम धमाके हुए, जिनमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए और 90 से अधिक घायल हुए। 1996: हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक धर्मवीर भारती का निधन– भारतीय साहित्य के महान रचनाकार और लेखक धर्मवीर भारती का आज ही के दिन निधन हुआ था। वह 'गुनाहों का देवता' और 'सूरज का सातवां घोड़ा' जैसे प्रसिद्ध उपन्यासों के लेखक थे।

13 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।

1752 : ब्रिटेन और ब्रिटिश साम्राज्य ने आधिकारिक तौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल बनकर भारत आए।
1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या।
1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया।
1923 भूतपूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और अधिवक्ता राम जेठमलानी का जन्म।
1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।
1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा।
1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की।
1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी।
2000 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एम.ई. लांच किया।
2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित किया।
2001 : अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए गए।
2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया।
2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एअरोफ़्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 88 लोगों की मौत।
2009: भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता।
2009 : भारत के लिएण्डर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति और मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यू. एस. ओपन के पुरुष युगल का ख़िताब जीता।
2011 : तमिलनाडु में एक यात्री ट्रेन के ट्रैक पर खड़ी ट्रेन से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत, 70 अन्य घायल।
2016 : पैरा ओलंपिक 2016 में भारत के अब तक कुल 4 पदक हुए।
2023 : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले मैं सेना के राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर (कर्नल) मनप्रीत सिंह, कंपनी कमांडर (मेजर) आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस में डीएसपी हुमायूं भट शहीद हुए।

Story Loader