
सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आज होगी सुनवाई
17 May 2023 Major Events and Updates : आज मंगलवार 16 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। कर्नाटक सीएम पर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज 11 बजे बैठक होगी। संभावना है उसके बाद सीएम का ऐलान किया जाए। राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज दोपहर तक आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आज होगी सुनवाई। IPL में पंजाब किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। 17 मई, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की सभी बड़ी खबरों के बारे में।
आज की बड़ी खबरें जिन पर होगी देश की नजर
1-BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिनी महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे।
2-मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आज 11 बजे होगी बैठक। बैठक के बाद होगा CM का ऐलान।
3- वैष्णोदेवी श्राईन बोर्ड की टीम आज वाराणसी पहुंचेगी, काशी विश्वनाथ की व्यवस्था का करेगी अध्ययन।
4- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 से 21 मई तक जापान दौरे पर जाएंगे।
5- आज दोपहर तक आ सकता है राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट।
6-सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आज होगी सुनवाई।
7- 1 जून से दर्शकों के लिए खुलेगा राष्ट्रपति भवन।
8- पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जातीय जनगणना किए जाने को असंवैधानिक मानते हुए अंतरिम रोक लगाई थी, जिसके खिलाफ बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। आज सुनवाई होगी।
9-IPL में पंजाब किंग्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच के बीच मुकाबला। यह मैच HPCA Stadium, Dharamshala में यह मैच शाम को 7.30 मिनट पर खेला जाएगा। यह इस IPL का का 64वां मैच है।
उत्तर भारत में आज चलेगी धूल भरी आंधी
उत्तर भारत में आज चलेगी धूल भरी आंधी, राजस्थान के लिए येलो अलर्ट जारी - मानसून आने में अभी होगी देरी। आईएमडी के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। और शाम तक हल्की बारिश से मामूली राहत मिल सकती है। रविवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। आईएमडी ने इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। कहा, इसके चार जून तक केरल में दस्तक देने की संभावना है।
Updated on:
17 May 2023 08:03 am
Published on:
17 May 2023 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
